फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली बिल की वसूली करने पहुंची टीम से मारपीट, 15 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खातीरपुर भैंसा (भूवालीपुर) गांव में मंगलवार दोपहर बिजली बकाया की वसूली करने पहुंची विभाग की टीम से दबंगों ने हाथापाई कर ली। इसके बाद पुलिस अवर अभियंता के तहरीर पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप 5 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अवर अभियंता सैयद गुलाम अव्वास अपने टीम के साथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे विद्युत बकाया व राजस्व वसूली के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खातीरपुर भैंसा (भूवालीपुर) गांव में अभियान चलाया था। इस दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान जब बिजली कर्मियों ने विरोध किया तो मनबढ़ किस्म के युवकों ने बिजली कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी और गुस्से में आकर दबंगो ने बिजली कर्मियों का लैपटॉप भी तोड़ दिया व गाली-गलौज शुरू दी।

हालात को बिगड़ता देख बिजली कर्मियों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी पुलिस ने पहुंचकर हालात को काबू करने का प्रयास किया और मौके से एक आरोपी को वाहन में भरकर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दबंगों ने अपने करीब 15 साथियों के मिलकर बिजली निगम और पुलिस की टीम को घेर लिया और पुलिस टीम से भी गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला तुल पकड़ते देख पीआरवी पुलिस ने सूचना सरायख्वाजा पुलिस को दे दी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू कर लिया। जिसके बाद अवर अभियंता सैयद गुलाम अव्वास ने सरायख्वाजा थाना पर 5 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की पीड़ित के तहरीर पर 5 नामजद राय साहब, धर्म सिंह, शशिकांत, राजनाथ, सोनू व 10 अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया गया विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें