फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षक एक अप्रैल को काली पट्टी बांधकर मनाएंगे काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष राज केशर यादव की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर कॉलेज में हुई। इसमें तय हुआ कि सभी शिक्षक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर एक अप्रैल को काला दिवस मनाएंगे। प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि एनपीएस एवं यूपीएस के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में निजीकरण का विरोध करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल करने और शिक्षकों के मान सम्मान एवं सेवा सुरक्षा संबंधी आयोग को यथावत रखने की मांगों की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकेशर ने कहा कि जिला इकाई के सभी पदाधिकारी एवं तहसील के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में कॉलेज में संपर्क कर शिक्षक को काली पट्टी बांधकर एनपीएस और यूपीएस का विरोध करने के लिए प्रेरित करें। ज्ञापन सौंपने के लिए अधिक से अधिक संख्या में दो बजे कलेक्ट्रेट में पहुंचे। बैठक में अनिल कनौजिया, डॉ. चंद्रसेन, डॉ. नागेंद्र प्रसाद यादव, बांकेलाल प्रजापति, राजकुमार, इंद्रेश यादव, सुरेश कुमार शर्मा, घनश्याम, अनिल कुमार यादव, सुजीत कुमार प्रजापति, संतोष कुमार यादव, आदि उपस्थित रहे। संचालन राज नारायण बिंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें