फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल को सौंपा। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व शिक्षक चार सितंबर को बीएसए कार्यालय पर धरना देगें। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि सरकार जहां एक तरफ शिक्षक मांगों की अनदेखी कर रही है, वहीं दूसरी तरफतुगलकी फरमान जारी कर शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वाले शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। उसे बहाल किया जाए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसके दूसरे चरण में 4 सितंबर 2023 को प्रत्येक जनपद के बीएसए कार्यालय पर शिक्षक मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री रविचंद्र यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, लालसाहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, देशबंधु, विक्रम प्रकाश, सुनील यादव, संतोष सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह, प्रशांत मिश्र, मनोज उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजेश सिंह, पाचुराम, विजय गुप्ता, राकेश पांडेय, संतोष कन्नौजिया, तेरसू राम, अच्छेलाल, रुद्रसेन आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें