वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की शुक्रवार को विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक में संघ का चुनाव कराने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में तय हुई कि संघ का चुनाव 17 जनवरी को कराया जाएगा। जिस पर शिक्षकों ने सहमति जताई। संघ का कार्यकाल फरवरी 2014 में ही पूरा हो चुका हैं। इस नाते चुनाव की तिथि संघ ने तय कर दिया हैं।
बैठक में शिक्षकों ने कहाकि विधायी समितियों में विवि परिसर के स्ववित्तपोषित शिक्षक भाग नही ले सकते। पेपर सेटिंग के बकाया का भुगतान शीघ्र कराया जाए।
शिक्षक ों को पीएचडी के गुणांक से मुक्त किया जाए। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन संघ की मांगे नही मानता है तो शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बैठक में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अनिल प्रताप सिंह, डा. बद्री प्रसाद सिंह,
डा. ओम प्रकाश सिंह, डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. हिमांशु सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. रामजी सिंह, डा. शैलेंद्र सिंह , डा. रामआसरे सिंह, डा. राकेश यादव आदि मौजूद थे।