फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Fri, 09 Dec 2016 01:24 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
लखनऊ में हुए लाठी चार्ज में शिक्षक की मौत के बाद टीडी इंटर काॅलेज में शोकसभा कर श्रद्धांजलि देते साथी शिक्षक।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज से हुई शिक्षक मौत पर सभी शिक्षक संगठनों ने आक्रोश जताया। काली पट्टी बांध कर सरकार के कृत्य पर विरोध जताया। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार की तानाशाही के कारण शिक्षक की जान गई है। सरकार को इसकी भरपाई चुनाव में करनी पड़ेगी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने टीडी इंटर कालेज में बैठक कर जिला संयोजक वीर सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ सरकार की नीति के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगा।

शिक्षकों ने कहा कि चुनाव में सरकार की इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर निखिलेश सिंह, अमर बहादुर यादव, उदय सिंह, केदारनाथ सिंह, रामलाल आदि मौजूद थे।  माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर लखनऊ में मारे गए शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सरकरा के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने का समय आ गया है। सरकार मृतक के परिजन को एक करोड़ मुआवजा दे घायलों को 5-5 लाख उपचार के लिए देने की मांग की। 16 दिसंबर को शिक्षकों से आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील की।

इस मौके पर अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, शाहिद नईम, रमाशंकर पाठक, ईश्वलाल यादव, शंकराचार्य तिवारी आदि थे। शिक्षक संघ नवीन गुट के अध्यक्ष धर्मेद्र यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों ने काला फीता बांधकर बीआरपी इंटर कालेज समेत कई विद्यालयों में घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

सशिक्षक संघ पठन पाठन बंद सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। इस मौके पर राजकेशर यादव, विनय गुप्त, यादवेंद्र यादव, जय प्रकाश, प्रमोद कुमार पाल आदि मौजूद थे। टीडी इंटर कालेज परिसर में शिक्षकों ने पुलिस द्वारा की लाठी चार्ज की निंदा की। कुशीनगर के  शिक्षक राम आशीष की मौत पर चिंता जताई।

माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि सरकार मृतक परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दे। डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

बैठक में अतुल सिंह, उदय सिंह, अमरनाथ यादव, प्रदीप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, चन्द्र प्रकाश दूबे, तेरस यादव, वीर सिंह, विनय ओझा, प्रमोद सिंह, मो. आजम खां, दिलीप सिंह, अरविन्द सिंह, जय किशुन यादव, सुनील सिंह ,कुंवर विभूति विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

सहकारी इंटर कालेज मिहरावां में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना की निंदा की गई। इस मौके पर राजेश सिंह, ओपी सिंह, विनोद सिंह, मनोज कुमार, संतोष सिंह आदि मौजूद थे। घनश्यामपुरः बदलापुर बीआरसी पर प्राथमिक  शिक्षक संघ  की हुई बैठक में लखनऊ में  शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। इस मौके पर उमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय,उमेश चतुर्वेदी, रायसाहब यादव, सच्चिदानंद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें