फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। प्रधानाध्यापक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को सैकड़ों शिक्षकों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षक संघ ने एसपी को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षक संघ ने आरोप लगाया कि 24 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में तैनात प्रधानाध्यापक रामलौटन को उनके गांव के समीप बुलाकर कार से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में मछलीशहर विकास खंड के सैकड़ों शिक्षकों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर और शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वार्ता हुई। क्षेत्राधिकारी ने दो दिन में अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने ज्ञापन लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ ने बीआरसी मछलीशहर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा कर शोक जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह, राजेश सिंह टोनी, शैलेन्द्र सिंह, उमेश यादव, रोहित यादव, अखंड प्रताप सिंह, राजीव सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें