उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक शिक्षक 11 साल की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में पिता ने छात्रा के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि टीचर उसे पढ़ाता भी था। उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।
पुलिस के अनुसार, केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीया छात्रा को उसको पढ़ाने वाला गुरू (शिक्षक) भगा ले गया। इस मामले में छात्रा के पिता द्वारा शिक्षक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
छात्रा गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती थी। गुरुवार की देर रात छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन करने के बाद भी जब नहीं मिली तो छात्रा के पिता ने स्कूल के एक बंगाली टीचर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।