फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे बीएसए से उलझी शिक्षिका, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्शा में शनिवार को जांच करने पहुंचे बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सहायक अध्यापिका संजू देवी को निलंबित कर दिया। उन पर अनुशासन हीनता का आरोप है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुलिका अस्थाना ने शुक्रवार को बीएसए से शिकायत की थी कि यहां से कार्यमुक्त हो चुकी सहायक अध्यापिका संजू देवी विद्यालय से उपस्थिति पंजिका जबरन उठा ले गई। प्रधानाध्यापिका ने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि संजू अस्थाई स्थानांतरण कराकर काफी दिनों से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्शा में कार्यरत थी। बीएसए के आदेश के बाद उन्हें यहां से उनके मूल विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। बावजूद वह इस विद्यालय को छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। शुक्रवार को वह विद्यालय पहुंची और उपस्थिति पंजिका उठाकर लेकर चली गई। इस शिकायत पर बीएसए जांच के लिए विद्यालय पहुंचे थे। बीएसए ने बताया कि मेरे पहुंचने के बाद सहायक अध्यापिका रजिस्टर लेकर मेरे सामने विद्यालय पहुंची। सहायक अध्यापिका ने अनुशासन हीनता की। उसने कहा कि जबतक अस्थाई रूप से स्थानांतरित सभी शिक्षक अपने मूल विद्यालय नहीं भेजे जाएंगे तबतक वह भी इस विद्यालय से नहीं जाएंगी। बीएसए ने संजू देवी के निलंबित कर दिया और निर्देश दिया कि उनकी तरह जितने भी शिक्षक हैं सभी को उनके मूल विद्यालय भेजा जाए।
पूर्व बीईओ के खिलाफ शासन को लिखा पत्र
जौनपुर। बीएसए प्रवीण सकुमार तिवारी ने बताया कि बक्शा के पूर्व बीईओ रमाकांत राम ने मनमानी तरीके से 40 से अधिक शिक्षकों का अस्थाई स्थानांतरण कर दूसरे विद्यालय पर तैनाती दी थी। वे सभी शिक्षक कई साल से उन्हीं विद्यालयों पर जमें हैं। सभी को पूर्व में भी नोटिस दी गई फिर भी अपने मूल विद्यालय नहीं जा रहे हैं। पूर्व बीईओ के खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें