फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोका गया 2617 कर्मचारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की डाटा फीडिंग के लिए समय से सूचना न देने पर बड़ी कार्रवाई हुई। प्रभारी सीडीओ ने विभिन्न विभागों के 2617 अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इन्हें हिदायत के साथ शीघ्र वांछित सूचना देने को कहा गया है। ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। चुनाव में विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक बूथ पर मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ की तैनाती की जाती है। इसके लिए उनका डाटा फीड किया जा रहा है। जिले में स्थित विभिन्न विभागों, बैंक, स्कूल-कॉलेज, पुलिस आदि में करीब 30 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। संबंधित विभाग से उनका ब्योरा मांगा गया था। तमाम कोशिशों के बाद भी करीब 28 हजार कर्मचारियों का नाम फीड हो सका है। रिमाइंडर भेजकर सभी विभागों को 25 जनवरी तक का समय दिया गया था। सूचना न देने वाले 84 विभागों के 2617 अधिकारी व कर्मियों की वेतन रोक दिया गया। प्रभारी सीडीओ बृजभान सिंह ने बताया कि सूचना न देने वाले विभागों के 2617 अधिकारी व कर्मियों का वेतन रोका गया है। सूचना देने के बाद इनका वेतन बहाल किया जाएगा। इसके बाद भी सूचना नहीं देते हैं तो अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें