यूपी के जौनपुर में सरपतहां थाना क्षेत्र के भेला गांव निवासी सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार मिश्र की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सरपतहां थाना क्षेत्र के जजौली प्राथमिक विद्यालय परिसर में दुर्गा प्रतिमा रखी गई है। शुक्रवार की सुबह स्कूल खुला तो रसोईया हैंडपंप से पानी लेनें गई थी। अचानक पंडाल में तार छू गया और वह करेंट की चपेट में आ गई।
आनन फानन में उसे शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने खींचकर बाहर फेंका। लेकिन वह करेंट की चपेट में आ गए। रसोईया तो बच गई लेकिन अध्यापक गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में लोगों ने उन्हें सीएचसी सुंईथाकला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।