फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः डॉक्टर ने ऑपरेशन कर 12 घंटे के नवजात को दी नई जिंदगी

Fri, 04 Oct 2019 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नवजात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के जौनपुर में एक सर्जन ने ऑपरेशन के बाद 12 घंटे के नवजात को एक नई जिंदगी दी। एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। पैदा होते समय ही बच्चे का पेट फट गया। जिससे उसका लीवर, आंत पूरी तरह से बाहर निकल आया। इसके बाद परिजन काफी परेशान थे। लोगों ने बच्चे को बीएचयू वाराणसी या किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन


जिले के वरिष्ठ सर्जन डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में 12 घंटे में एक नवजात शिशु का सफल ऑपरेशन किया गया। प्रतिमा पत्नी अश्वनी कुमार निवासी ग्राम ससौड़ा पोस्ट गौराबादशाहपुर की निवासी है। इनको एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के द्वारा बच्चा पैदा हुआ। बच्चा पैदा होते समय बच्चे का पेट फट गया।

जिससे बच्चे का लीवर, आंत पूरी तरह से बाहर निकल आया। परिजन आनन फानन में छोटे से बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर ने बच्चे के हाल को देखते हुए तुरंत सलाह दिया कि इस बच्चे का ऑपरेशन होगा। परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। ऑपरेशन में डॉ. राजेश त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, स्टाफ नर्स सविता आदि ने सहयोग किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें