वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रही अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में टीडी कालेज और महिला वर्ग में पीजी कालेज गाजीपुर चैंपियन रहा। पुरुष वर्ग में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज
सिंगरामऊ को दूसरा और महिला वर्ग में पीजी कालेज हडिय़ा को मिला दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन पर कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
इससे पहले शुक्रवार को आयोजित100 मीटर महिला दौड़ में पीजी कालेज गाजीपुर की प्रवीना तिवारी को पहला, रामराजी महिला पीजी कालेज आजमगढ़ को दूसरा और बयालसी पीजी कालेज जलालपुर को तीसरा स्थान मिला।
400 मीटर दौड़ में राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज के गया प्रसाद को पहला, पीजी कालेज गाजीपुर के संजय को दूसरा और इसी कालेज के सुनील सिंह को तीसरा स्थान मिला।
20 किलोमीटर पुरुष वर्ग चाल में टीडी पीजी कालेज के इकरार अहमद को पहला और इसी कालेज के महेंद्र को दूसरा स्थान मिला। पांच किलोमीटर महिला चाल में पीजी कालेज गाजीपुर की वंदना पटेल को पहला, राजकीय पीजी कालेज
सैदपुर गाजीपुर को दूसरा और यहीं की रोशनी को तीसरा स्थान मिला। हाफ मैराथन में पीजी कालेज हडिय़ा के मुकेश को पहला, टीडी कालेज के जगदीश पटेल को दूसरा और विजय चंद को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में पीजी कालेज
हडिय़ा की ज्योति सिंह को पहला और इसी कालेज की नीतू सिंह को दूसरा स्थान मिला। डेकाथलान पुरुष वर्ग में रामपति को पहला, अभिषेक को दूसरा और आशीष मिश्र को तीसरा स्थान मिला। पोल वाल्ट में टीडी कालेज के मनीषा को पहला,
जीबीपंत पीजी कालेज की अस्मिता को दूसरा स्थान मिला। हैमर थ्रो में हरपाल सिंह पीजी कालेज के शिवम को पहला, यहीं के मुलायम को दूसरा और टीडी पीजी कालेज के आकाश को तीसरा स्थान मिला। ट्रीपल कूद महिला वर्ग में मर्यापुर
मऊ पीजी कालेज की वंदना को पहला स्थान मिला। पुरुष वर्ग में मोहम्मदाबाद पीजी कालेज गाजीपुर के धर्मेंद्र यादव को पहला, आरएमएम कालेज जौनपुर के रामपति को दूसरा स्थान मिला। हरपाल पीजी कालेज के राजकेशर यादव को तीसरा
स्थान मिला। समापन अवसर पर कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, रजिस्टार डा. बीके पांडेय ने ट्राफी देकर पुरस्कृ त किया। इस मौके पर देवी प्रसाद यादव, शिवशंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, राम आसरे शर्मा, अशोक सिंह, रजनीश सिंह आदि मौजूद थे।