वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंस्टीच्यूट इंटरफेस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड के सीओओ अजय कुमार ने कहा कि किसी संस्थान की सफलता उसके नेतृत्व
पर निर्भर होती है। आज के कारपोरेट जगत में अपनी गुणवत्ता को बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को आज के वैश्विक दौर में छात्रों को पठन-पाठन के अतिरिक्त कार्य स्थल पर संस्थान में काम करने वाले
कर्मियों के दिमाग को पढने का कौशल भी विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के छात्रों में नेतृत्व करने की महत्वाकांक्षा शुरू से रही है। इसलिए यह जरुरी है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्पोरेट जगत से तालमेल कर
विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय से जोडने के लिए प्राथमिकता दी जाए। विश्विद्यालय इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरफेस प्रकोष्ठ के समन्वयक डा. अविनाश पाथर्डीकर ने कार्यक्रम के शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया। विषय प्रवर्तन करते हुए कहा
कि विश्विद्यालय छात्रों को कार्पोरेट जगत में अच्छे अवसर दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। आने वाले समय में इस प्रकार के और भी आयोजन करता रहेगा। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डा. एचसी पुरोहित ने आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को प्लेसमेंट में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. डीडी दुबे, सामजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डा.अजय प्रताप सिञंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. वंदना राय, डा. प्रदीप कुमार, डा. अजय द्विवेदी, डा. प्रवीण सिंह, डा. विनय वर्मा, डा. शैलेश प्रजापति आदि उपस्थित थे ।