फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य आया नहीं, फिर भी गेहूं खरीदने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य अभी तक नहीं आया है लेकिन जिम्मेदारों की ओर से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। गेहूं खरीदने के लिए अभी तक तीन एजेंसियों के 54 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिन पर ई-पॉप मशीन, कांटा, बोरा, नमी मापक यंत्र और पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक गेहूं खरीद की खरीद होगी।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान है। इसकी ओर से दो लाख 10 हजार 429 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती की गई है। वहीं, इस साल गेहूं के पैदावार होने का लक्ष्य 807.955 हजार एमटी रखा गया है। एक ओर जहां किसान अब गेहूं की कटाई की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं गेहूं खरीदने के लिए जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए अभी तक तीन एजेंसियों के 54 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें पीसीएफ के 33, भारतीय खाद्य निगम के एक और मार्केटिंग के 20 क्रय केंद्र शामिल हैं, जिनका अनुमोदन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की ओर से कर दिया गया है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू कर देंगे। इन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य भी शुरू हो गया है। ई-पॉप मशीन, इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरा, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कत न हो।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार बढ़ा गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य
जौनपुर। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा है। पिछले साल जहां गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल है। वहीं, इस साल यह बढ़कर 2015 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 40 रुपये प्रति कुंतल की दर से समर्थन मूल्य बढ़ा है।
विज्ञापन

पिछले साल से इस बार 33.989 हजार एमटी पैदावार का लक्ष्य
जौनपुर। पिछले साल से इस बार 33.989 हजार एमटी गेहूं पैदावार का लक्ष्य बढ़ा है। पिछले साल जहां दो लाख नौ हजार 293 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी। वहीं, पैदावार का लक्ष्य 773.966 हजार एमटी रखा गया था। इस बार दो लाख 10 हजार 429 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती हुई है और पैदावार का लक्ष्य 807.955 हजार एमटी रखा गया है।
वर्जन...
जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी तक 54 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, पिछले साल की अपेक्षा इस बार 40 रुपये प्रति कुंतल की दर से समर्थन मूल्य भी बढ़ा है। किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें