प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
समाजसेवी जज सिंह अन्ना कलेक्ट्रेट परिसर में छह दिन से परिजनों को आर्थिक सहायता, एक नौकरी दिलाने की मांग को लेकर अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए है। अनशन के छठे दिन पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह अपने सौ किसान नेताओं के साथ अनुराग के पिता रामजीत यादव, बहने आराधना स्वाती को साथ लेकर अन्ना के अनशन स्थल पर पहुच गए।
किसान नेता अजीत सिंह व उनके कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर खेल मंत्री स्तीफा दो के नारे लगाए। सैकड़ो किसान नेताओं और परिजनों के पहुंचने की जानकारी के लगभग चार घंटे बाद एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम ने अन्ना से अनशन समाप्त करने की अपील की। जिस पर अन्ना और किसान नेताओं ने मौके पर खेलमंत्री गिरीश यादव को बुलाने के लिए अड़ गए। किसान नेता के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा खेलमंत्री के जनपद में ही खिलाड़ी की हत्या हो गई है। और अभी तक सरकार के तरफ से कोई भी सहायता राशि नही दी गई। लगभग एक घंटे तक मनाने के बाद भी जज सिंह अन्ना अनशन नही तोड़े।
जज सिंह अन्ना ने पूछे जाने पर बताया कि इस घटना में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही पाई गई है। उन्होंने एसडीएम सदर पवन कुमार का ट्रांसफर करने और खेल मंत्री गिरीश यादव को अनशन स्थल पर बुलाने की मांग की। इस दौरान पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह, किसान नेता जय प्रकाश राम, रामेश्वर सिंह, राज बहादुर यादव, बंशराज निषाद आदि मौजूद रहे।