फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 21 नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को होगा। शपथ ग्रहण कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए दो पालियों में होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है। जो नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दो पालियों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। पहली पाली मे सुबह 11 बजे और दूसरी पाली अपराह्न दो बजे शपथ ग्रहण कराने का समय निर्धारित किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को सभी ब्लॉकों में साफ-सफाई आदि कार्य किए गए। कुछ स्थानों पर टेंट आदि लगाने की तैयारी चल रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण संबंधित ब्लॉक सभागार में कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को नामित किया गया है। जो शासन से आए गाइड लाइन के अनुसार शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें