सरकारी स्कूलों को बंद कराए जा रहे हैं और उनकी जगह शराब व बीयर की दुकानें खोली जा रही हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले सरकार कंपोजिट विद्यालय की बात करती थी, अब कंपोजिट इंग्लिश शराब और बीयर की दुकान खोलने में जुटी है। आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति का आधार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटना है।
असल मुद्दें बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा लिया जा रहा है। इस दौरान नगर में आगमन पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सबसे पहले वह ताखा पूरब गांव पहुंचे और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।