फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purvanchal University: कैंपस में शराब की बोतल मिलने पर छात्रों का हंगामा, मुख्य गेट पर दिया धरना; उठाए ये सवाल

Mon, 15 Sep 2025 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैंपस में शराब की बोतल मिलने पर छात्रों ने सोमवार की सुबह मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब छात्रों ने मुक्तांग परिसर में शराब और बियर की बोतलें पड़ी देखीं। सुबह करीब 11 बजे अलग-अलग विभागों के छात्र वहां पहुंचे तो परिसर की स्थिति देखकर नाराज हो गए। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जाता है, लेकिन शराब की बोतलें मिलना इस अभियान की पूरी तरह से विफलता दर्शाता है।

विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि रविवार देर रात विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षक और कर्मचारी मुक्तांग परिसर में पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद वहीं शराब और बियर की खाली बोतलें छोड़ दी गईं। मुक्तांग परिसर में मंदिर और पीपल का पेड़ है। यहां पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी और उनके अभिभावक भी बैठते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर इस तरह का कृत्य अस्वीकार्य है।

इसे भी पढ़ें; Jitiya Vrat 2025: पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की बोतलें मिलने के बाद छात्रों ने पहले मुक्तांग परिसर में ही धरना देना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक दर्जनों छात्र जमा हो गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से मिलने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए छात्र और उग्र हो गए और विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठ गए।

छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ “मुर्दाबाद” और “भगोड़ा है” जैसे नारे लगाए। इस दौरान गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी छात्रों की कहासुनी हो गई। गेट बंद होने से विश्वविद्यालय के अंदर-बाहर का आवागमन ठप हो गया और कई कर्मचारी व परीक्षार्थी फंस गए।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ दिखावटी नशा मुक्ति अभियान चलाता है, लेकिन कैंपस में आए दिन नशे से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। छात्रों ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी विश्वविद्यालय पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र अपनी मांग को लेकर मुख्य गेट पर धरना दे रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें