फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। सोमवार की देर शाम मानीकला हाल्ट और खेतासराय रेलवे स्टेशन के मध्य तार गहना गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर मौत हो गई। युवक रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा, स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात उसकी शिनाख्त सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा गांव निवासी सौरभ (18) के रूप में हुई। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा गांव निवासी सौरभ यादव (18) पुत्र बंगबहादुर यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सौरभ खुटहन क्षेत्र के एक कॉलेज में डी फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। एक चिकित्सक के यहां रहकर कंपाउंडर का काम भी करते थे। सोमवार को सुबह वह अपने घर से समदहा से क्लीनिक जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन न तो वह क्लीनिक गए और न घर लौटे। परिजन सोमवार की शाम से ढूंढ रहे थे। परिजनों को देर शाम सौरभ का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी मिली। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो शिनाख्त हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सोमवार की देर शाम खेतासराय स्टेशन के आगे एक युवक की रेल दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें