फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशीला सरोज के पास है 15 करोड़ की भू सम्पत्ति

Wed, 15 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वाले सपा और बसाप प्रत्याशी भी करोड़पति हैं। मछलीशहर से बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज के पास 15 करोड़ की भू सम्पत्ति है तो मुंगराबादशाहपुर से बसपा प्रत्याशी सुष्मा पटेल जंतु विज्ञान में पीएचडी हैं।मछलीशहर से सपा प्रत्याशी जगदीश सोनकर के पास नकदी 45 हजार और पत्नी गीता सोनकर के पास 20 हजार है। बैंक खातों में और जेवरात के रूप में उनके पास कुल 26 लाख 75 हजार 650 रुपये कीमत की सम्पत्ति है। जबकि पत्नी के पास कुल 7 लाख 90 हजार 607 रुपए की सम्पत्ति है। 4 करोड़ 82 लाख 73 हजार 600 की भू सम्पत्ति है। उनके पास 19 लाख की देनदारी भी है।
विज्ञापन


सदर विस से बसपा प्रत्याशी दिनेश टंडन उनके पास 2 लाख पांच हजार और पत्नी के हाथ में दो लाख 8 हजार नकदी है। टंडन के पास 5 लाख 85 हजार का सोना और पत्नी के पास 11 लाख 60 हजार रुपये कीमत के गहने हैं। उनके पास बैंक खातों में जमा और जेवरात के रूप में कुल एक करोड़ 68 लाख, 45 हजार 804 रुपये और पत्नी के पास एक करोड़ 79 लाख, 54 हजार 898 हैं। उनके पास 25 लाख की भू सम्पत्ति और पत्नी के पास 80 लाख की भूसम्पत्ति है। वह इंटर पास हैं।

मुंगराबादशाहपुर से बसपा प्रत्याशी सुष्मा पटेल के पास तीन लाख का सोना और 20 हजार के चांदी के गहने हैं। हाथ में नकदी 40 हजार और पति के पास नकदी 25 हजार है। नकदी, बैंक खाते और जेवरात के रूप में कुल 19.32 लाख और पति के पास 16.21 लाख है। उनके पास 20 लाख की भू सम्पत्ति और पति के पास 98 लाख की भू सम्पत्ति है। वह जंतु विज्ञान विषय में पीएचडी हैं।
विज्ञापन


मछलीशहर की बसपा प्रत्याशी सुशीला सरोज भी करोड़पति हैं। उनके बैंक खातों और सोना चांदी के रूप में कुल दो करोड़, 10 लाख, 85 हजार की सम्पत्ति है। जबकि पति के पास 4 करोड़ 84 लाख 72 हजार 927 रुपये की सम्पत्ति है। यही नहीं उनके पास 15 करोड़ मूल्य की भू सम्पत्ति और पति के पास 8 करोड़ 45 लाख की सम्पत्ति है।

शाहगंज से रालोद प्रत्याशी दिनेश कांत यादव के पास तीन लाख नकदी है जबकि पत्नी के पास फूटी कौड़ी भी नहीं है। बैंक खाते और सोने चांदी के रूप में कुल 10.18 लाख की सम्पत्ति है। एमए बीएड और एमबीए एलएलबी की डिग्री है।शाहगंज से निर्दल प्रत्याशी सुदामा देवी यादव पत्नी उमाकांत  के पास बैंक खाते और जेवरात के रूप में कुल 48.51 लाख की सम्पत्ति है। 38 लाख 92 हजार रुपये कीमत की भू सम्पत्ति है। वह इंटर पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें