फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माला लेकर खड़े रह गए समर्थक, नहीं रुका ओवैसी का काफिला

विज्ञापन
खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी बाजार में एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुद्दीन ओवैसी ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के स्वागत के लिए मंगलवार को हजारों की भीड़ उमड़ी थी। शहर के कूतुपुर और खेतासराय के गुरैनी में समर्थक हाथों में माला लेकर खड़े रह गए, लेकिन भारी भीड़ के कारण ओवैसी वाहन से नीचे नहीं उतर पाए। वाहन में बैठे हुए ही हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते हुए वह आजमगढ़ की ओर रवाना हो गए। इससे पहले जलालपुर में कुछ देर के लिए उनका काफिला रुका और उन्होंने समर्थकों से हाथ मिलाया।
विज्ञापन

पूर्वांचल में नए सियासी समीकरण साधने आए ओवैसी सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ सड़क मार्ग से जौनपुर की सीमा में पहुंचे। जलालपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार इस्तेकबाल किया। फूल-माला पहनाते हुए नारे लगाए। यहां से काफिला जौनपुर के लिए रवाना हुआ। शहर के कुतूपुर चौराहे पर उनके स्वागत के लिए हजारों समर्थक खड़े थे। उन्हें उम्मीद थी कि जलालपुर की तरह उनके नेता यहां भी समर्थकों के बीच आएंगे, लेकिन समर्थकों को मायूसी मिली। वाहनों की गति तो धीमी हुई, लेकिन ओवैसी बाहर नहीं निकले। खेतासराय के गुरैनी में मदरसे पर कार्यक्रम के लिए भी बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उमड़े थे। संभावना थी कि ओवैसी मदरसे में रुककर नमाज अदा करेंगे और धर्मगुरुओं से भी बात करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी भी थी, लेकिन भीड़ इस कदर थी कि यहां भी वह वाहन से नहीं उतरे। वाहन का शीशा नीचे कर हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते हुए वह सीधे आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। समर्थकों ने चलती गाड़ी में ही उनकी कार पर फूल बरसाए। काफिला गुजरने के काफी देर बाद भी समर्थक जोरदार नारेबाजी करते रहे। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जहां-जहां समर्थक उनके स्वागत के इंतजार में खड़े थे काफिला गुजरते ही तमाम लोग अपने वाहनों के साथ उनके काफिले के साथ चल दिए, जिससे काफिला बढ़ता गया। कुत्तूपुर चौराहे पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे जबकि गुरैनी में जावेद सिद्दीकी जिला महासचिव ,असद खान, रिजवान शाहिद, मोहम्मद आसिफ शेख, मंजूर अहमद तलहा खान, कमालुद्दीन समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें