जौनपुर महोत्सव का किया था आयोजन
अभिषेक सिंह ने कुछ दिन पहले जौनपुर महोत्सव का आयोजन भी करवाया था। जिसमें मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे कलाकार भी पहुंचे थे। अभिषेक सिंह को लेकर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो राजनीति में भी उतर सकते हैं।
अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं, उनका भी जौनपुर में वर्चस्व है। वहीं अभिषेक के करीबी कुछ लोगों का कहना है कि वह एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, यदि राजनीति में उतरने का दांव नहीं चला तो वह फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं। वह म्यूजिक एलबम के एक गाने में नजर भी आए थे।
ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है जौनपुर
जौनपुर संसदीय क्षेत्र ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है। अब तक वहां से अधिकांश सांसद इन्हीं दो समाज से रहे हैं। भाजपा से राजकेसर सिंह, स्वामी चिन्मयानंद और कृष्ण प्रताप सिंह भी जौनपुर से सांसद रहे हैं। 2019 में भाजपा इस सीट पर चुनाव हार गई थी, वर्तमान में बसपा के श्याम सिंह यादव सांसद हैं।