समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर उत्तर प्रदेश कुलपति संघ का पुतला फूंककर विरोध जताया।
इस मौके पर छात्रों ने कहा कि गत दिनों उत्तर प्रदेश कुलपति संघ की बैठक में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी।
समाजवादी छात्रसभा के जिला प्रवक्ता नवनीत यादव बिट्टू ने कहा कि कुलपति संघ ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने की मांग कर छात्र विरोधी रवैये को उजागर किया है।
छात्र संघ का गठन छात्र हितों के लिए होता है। इससे भला कि सी कुलपति को क्या परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि तमाम संघर्षों के बाद सपा सरकार ने छात्रसंघ का चुनाव बहाल हुआ है।
अब इस पर भी रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की बसपा सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर जब रोक लगाई थी तो महाविद्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर था।
इस मौके पर सपा छात्रसभा के जिला सचिव सत्यनारायण यादव, आबूजर जैदी, जितेंद्र पटेल, रमेश, राकेश, विनय, सनी, अंकुर, उमेश, विशाल, अनिल, विधान, शैलेश पांडेय, राजन, मनीष, प्रीतम, पवन, मिंटू, अमित, आशीष आदि मौजूद थे।