फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस व ट्रैक्टर के टक्कर में छात्रा व चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के चंदवक-औड़िहार मार्ग पर कृष्णा नगर बाजार के पास बुधवार तीन बजे स्कूल बस व ट्रैक्टर के टक्कर हो गई। इस दौरान एक छात्रा व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रैक्टर में टक्कर से आग भी लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन

जेएमएस स्कूल दानगंज वाराणसी की बस छात्रों को घर छोड़ने के लिए पतरही की तरफ गईं थीं। वापस लौटते समय कृष्णा नगर बाजार के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिससे छात्रा प्रीति (15) पुत्री जितेंद्र यादव निवासी नरकटा व ट्रैक्टर चालक सुरेश पुत्र रामू निवासी बोदरी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं टक्कर से ट्रैक्टर में आग लग गई। घायलों को सीएचसी डोभी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें