फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Weather: तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी, कई इलाके में भी गिरे ओले; किसान चिंतित

Fri, 27 Mar 2026 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में मौसम में बदलाव किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। फसल बर्बाद होने की चिंता लोगों को सता रही है। 
विज्ञापन
बारिश के साथ पड़ रहे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जनपद में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शाम साढ़े सात बजे तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। थानागद्दी इलाके में ओले भी गिरे। जनपद में कभी धूप तो बादल दिखने से किसान परेशान रहे। दोपहर करीब ढाई बजे हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे के करीब तेज हवाएं चलीं। कुछ इलाकों में फिर बूंदाबांदी हुई। थानागद्दी इलाके में ओले गिरे। 

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग तैयार है। ऐसे में अगर तेज बरसात हो जाती हो तो फसलों का बर्बाद होना तय है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान फिर से वर्षा की संभावना बन रही है। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी हुई। इसी क्रम में अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च देर शाम/रात से वर्षा का अगला दौर शुरू होकर महीने के अंत तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें