फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:आईजी

विज्ञापन
पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते आईजी जोन एस के भगत। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। आईजी जोन वाराणसी एसके भगत ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन लोगों से चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है उन्हें चिह्नित कर पाबंद किया जाए। पिछले चुनावों में गड़बड़ी फैलाने वालों के बारे में भी ठीक से पता कर उन्हें पहले से ही चिह्नित कर लें। जो भी कोई गड़बड़ी फैलाता है तो उससे सख्ती से निबटा जाए।
विज्ञापन

वाराणसी में नए आईजी के रूप में कार्यभार संभालने के दूसरे दिन ही वह जौनपुर पहुंचे। बताया कि जौनपुर में पहले चरण में 15 मार्च को चुनाव होना है। चुनाव में कानून व्यवस्था को बनाए रखना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने एसपी के स्तर से अबतक की गई तैयारियों पर संतोष जताया। कहा कि थानेवार जितने भी हिस्ट्रीशीटर हैं उन्हें चिह्नित कर लिया जाए। आईजी ने सभी थानाध्यक्षों और सभी सर्किल के सीओ को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखे । अगर पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत है और समय से किसी गड़बड़ी की जानकारी होती है तो क्राइम कंट्रोल में काफी मदद मिलेगी। निर्देश दिए कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाए।
सूचना के पांच मिनट के अंदर पहुंचेगी फोर्स
जौनपुर। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में पंचायत चुनाव तैयारी की समीक्षा के बाद आईजी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चुनाव में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि किसी भी बूथ पर गड़बड़ी की सूचना के पांच मिनट के अंदर फोर्स पहुंच जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पहले से ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका भी हो तो उसकी सूचना डायल 112 या पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर दी जा सकती है। बिना किसी हिचक लोगों को गड़बड़ी की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 61 हजार लोगों से गड़बड़ी की आशंका
जौनपुर। पंचायत चुनाव में पुलिस के 61 हजार 584 लोगों से गड़बड़ी फैलाने की आशंका है। इतने लोगों को पुलिस ने 107/16 के तहत पाबंद किया है। पंचायत चुनाव तैयारी की समीक्षा के दौरान एसपी राजकरन नय्यर ने आईजी को बताया कि 25 फरवरी से अबतक विभिन्न थानों से 117 का गुंडा एक्ट में चालान किया जा चुका है। इसके अलावा 1306 के खिलाफ 110जी के तहत कार्रवाई की गई है। 276 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 107/16 के तहत 61584 का चालान किया गया गया है जिसमें से 21197 ने जमानत कराई है। 1714 को शांति भंग में चालान किया गया है। इसके अलावा 5910 लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं। 245 लोगों को 3112 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 52 लोगों के कब्जे से 53 अवैध असलहे बरामद कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें