फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान जमा करने के लिए अवकाश में भी खुलेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव लड़ रहे दावेदारों की सहूलियत के लिए दो अप्रैल को गुड फ्राइडे व चार अप्रैल को रविवार के सार्वजनिक अवकाश पर भी ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए संबंधित बैंक शाखा खुलेगी। इस दिन अतिरिक्त काउंटर लगाकर सिर्फ ट्रेजरी चालान के ही काम होंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव में सभी पदों के लिए प्रत्याशियों की जमानत धनराशि चालान के माध्यम से जमा किया जाएगा। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण जिले की सभी भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में चालान के माध्यम से जमानत धनराशि जमा की जाएगी। बैंक में समय से जमानत धनराशि जमा करने आए प्रत्येक प्रत्याशी की जमानत धनराशि उसी दिन जमा हो जाए। अवकाश के दिन दो अप्रैल और चार अप्रैल को भी सुविधा प्रदान कराई जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आवश्यकतानुसार अलग से काउंटर लगाकर प्रत्येक प्रत्याशी की जमानत धनराशि उसी दिन जमा करानी होगी। निर्वाचन एक समयबद्ध कार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें