फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से भारी नुकसान 

Thu, 09 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
 बरईपार के शाहपुर गांव में मंगलवार की देर शाम आई आंधी में मड़हे पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
मंगलवार की रात आंधी के साथ हुई बारिश में कई पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। इससे भारी नुकसान हुआ। सिरकोनी के मोथहां गांव में रामपलट का बेटा नन्हेलाल निषाद (16) की बिजली गिरने से मौत हो गई जबकि उसका भाई गोपाल झुलस गया।
विज्ञापन


सरपतहा के सिकरौल कबीरपुर गांव में जर्जर मकान की छत गिरने से जयंती बिंद (65) की मौत हो गई। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर गांव में मड़हे पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। तेज आंधी की चपेट में आने से बरईपार, मछलीशहर और मीरगंज इलाके में कई पेड़ धराशायी हो गए।  

 मंगलवार को दिन में मौसम साफ था। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। रात में करीब आठ बजे अचानक मौसम ने करवट लिया। आसमान में बादल उमड़ने लगे और नौ बजे से तेज हवा के शात बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


बक्शा, बदलापुर, महराजगंज, सुजानगंज, बरईपार, मछलीशहर, मीरगंज आदि इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। केराकत और मुफ्तीगंज इलाके में भी झमाझम बारिश हुई। हालांकि इन इलाकों में हवा का दबाव कम था।

सिरकोनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मोथहां गांव में बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई और उसका भाई झुलस गया।   गांव निवासी रामपलट का बेटा नन्हेलाल निषाद (16) रात में ही बगीचे में भाई के साथ आम बीनने गया था।

जहां बिजली की चपेट में आ गया। नन्हेंलाल की मौत हो गई जबकि उसका भाई गोपाल झुलस गया।  बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार शाहपुर गांव में आंधी के के बीच बिजली यूकेलिप्टस का पेड़ सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर गांव  में  बिजली गिरने से यूकेलिप्टस का पेड़ रामअवध के रिहायशी मड़हे

पर गिर पड़ा जिससे उसमें दबकर रामअवध उनकी पत्नी प्यारी देवी (62) और सूरज (10) घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां से प्यारी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। केराकत में दो घंटे तक बारिश हुई। नवप्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवानीगंज के भवन पर बिजली गिरने से वायरिंग जल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें