फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ब्लॉकों के एकाउंटेंट, कंप्यूटर आपरेटरों का रुका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 16 ब्लॉकों में तैनात एकाउंटेंट व कंप्यूटर आपरेटरों के वेतन अगले आदेश तक रोक दिए गए हैं। इसके अलावा इन ब्लॉकों के बीडीओ को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई जिला विकास अधिकारी व प्रभारी पीडी बीबी सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर की।
विज्ञापन

प्रभारी पीडी जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 और चालू वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित लक्ष्य के अनुरूप हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य के अनुरूप हुई प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान इन दोनों आवास योजनाओं में लक्ष्य से काफी कम प्रगति मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए डीडीओ व प्रभारी पीडी ने लक्ष्य से कम बने आवास वाले ब्लॉकों के एकाउंटेंट व कंप्यूटर आपरेटरों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। जिन ब्लाकों के एकाउंटेंट व कंप्यूटर आपरेटरों के वेतन रोके गए हैं, उनमें खुटहन, सुजानगंज, बरसठी, मछलीशहर, मड़ियाहूं, सिरकोनी, जलालपुर, महराजगंज, सुईथाकला, बक्शा, मुफ्तीगंज, बदलापुर, शाहगंज, करंजाकला, डोभी, रामनगर के एकाउंटेंट व कंप्यूटर आपरेटर शामिल हैं। इनके अलावा इन्हीं ब्लॉकों के बीडीओ को कम प्रगति मिलने पर चेतावनी पत्र भी जारी किया गया।
प्रभारी पीडी जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि पीएम और सीएम आवास योजना के तहत भवनों के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें 16 ब्लॉकों में आवासों के निर्माण की प्रगति खराब मिली। इस पर इन 16 ब्लॉकों के एकाउंटेंट व कंप्यूटर आपरेटरों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया। संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें