फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद करो शराब, गांजा की दूकान, बिगड़ रहे बच्चे

Wed, 28 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब और गांजा की बिक्री के विरोध में बुधवार को हड़हीं गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने गांव में हो रही शराब और गांजा की बिक्री पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की। हवाला दिया कि शराब और गांजे से गांव के युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। गांव के नौजवान बुरी लतों के शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों का पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन


सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के हड़हीं गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाएं बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। हड़हीं के ग्राम प्रधान घनश्याम प्रजापति की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि गांव में कच्ची शराब की दूकान चल रही है।

 साथ ही अवैध ढंग से गांजा की भी बिक्री हो रही है। शराब और गांजे की सहज उपलब्धता के चलते गांव के युवा और किशोर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। कमाने वाले घर के आदमी शराब पीकर घर की कमाई भी जाया कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि नशे के आदी होते जा रहे नौजवान अब गांव में जहां-तहां सज रहे जुए के फड़ पर भी बैठने लगे हैं। महिलाओं ने गांव में नशे के सामान की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्रक जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सितारा देवी, प्रमिला, लाजवंती, सुनीता, अमरावती, हीरावती, रेखा, राजमणि, मनका देवी, शर्मिला, सुशीला, रीता, प्रभावती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें