फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित

Wed, 28 Jan 2015 01:58 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के धौरइल गांव के समीप हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिरने के कारण चार दिनों से इलाके के दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे तकरीबन 50 हजार की आबादी बिजली के बगैर रहने को विवश है। बिजली न रहने से लोगों को पीने के पानी के अलावा अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गत 24 जनवरी को सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र के धौरइल गांव के समीप एचटी लाइन का पोल ट्रैक्टर के धक्के से टूट गया। इसके बाद खलीलपुर, बसीरपुर, धौरइल, करौंदी, हड़ही समेत आसपास के दर्जन भर गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।

मंगलवार शाम तक पोल को ठीक नहीं कराया जा सका था। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी फजीहत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार दिनों से पोल टूटकर गिरा है।
विज्ञापन


 इसकी शिकायत विभाग के लोगों से की गई, लेकिन इसे दुरुस्त करने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बसीरपुर के प्रधान मिठाई लाल, अतीक अहमद, कमरुद्दीन आदि ग्रामीणाें ने पोल ठीक कराकर ठप बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल कराने की मांग की।

बिजली विभाग के सदर एसडीओ विवेक सिंह ने कहा कि पोल टूटने की जानकारी मिली थी, लेकिन उन्हें दूसरे गांव में पोल गिरने की सूचना दे दी गई। आज पता चला है कि पोल धौरइल गांव में टूटा है। शीघ्र ही उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें