फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप्ति की तलाश में एसटीएफ ने मकान मालिक से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसटीएफ लखनऊ जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों पर निगाह जमाए हुए हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय डिहिया में सहायक अध्यापक के रुप में तैनात दीप्ति सिंह की तलाश में एसटीएफ ने उससे जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक दीप्ति जिस मकान में किराए पर रहती थी, उसके स्वामी से भी टीम ने लखनऊ में पूछताछ की है। हालांकि इस पूछताछ में कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी। मकान मालिक शिक्षिका का वास्तविक पता भी नहीं बता सका। बिना किसी ठोस जानकारी के ही किराएदार रखने पर टीम ने कड़ी नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के बाद अनामिका और प्रीति की तरह दीप्ति के नाम से भी फर्जी ढंग से नौकरी करने का मामला सामने आया था। खुटहन ब्लाक के डिहिया राजकीय माध्यमिक विद्यालय में तैनात दीप्ति कौशांबी की दूसरी दीप्ति के प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रही थी। इसके बाद से ही एसटीएफ गोपनीय ढंग से जिले में निगाह जमाए हुए है। वह दीप्ति की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दीप्ति खुटहन के बीरमपुर तिराहा स्थित एक मकान में किराए पर रहती थी। इसकी जानकारी होने के बाद एसटीएफ मकान मालिक को पूछताछ के लिए साथ ले गई थी। एसटीएफ ने इस बात पर छोड़ दिया कि उनके मकान में वह सिर्फ किराएदार थी। इसके पहले एसटीएफ ने जौनपुर के लाईन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर दक्षिणी गौरीशंकर वाटिका निवासी आनंद सिंह पुत्र राम समुझ सिंह जो बीएसए कार्यालय में तैनात था उसे यहां से पूछताछ के लिए 15 जून को उठाया था। इस संबंध में डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसटीएफ दीप्ति सिंह की तैनाती के संबंध में कुछ प्रपत्र ले गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें