फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बख्शा और ईशा हॉस्पिटल को राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर इलाज और सुविधा देने पर जिले के दो सूचीबद्ध चिकित्सालयों को सम्मानित किया गया है। सरकारी अस्पतालों में सीएचसी बख्शा एवं निजी चिकित्सालयों में ईशा हॉस्पिटल का राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए चयन किया गया था। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने सीएचसी बख्शा एवं ईशा हॉस्पिटल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अगस्त 2021 से दिसंबर 2021 के बीच योजना में उत्कृष्ट कार्य करने लाभ पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया। नोडल अधिकारी और एसीएमओ डा. राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में योजना के तहत 12460 मरीजों का इलाज हो चुका है। इसमें करीब 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। योजना के तहत जिले में कुल 283545 लाभार्थी परिवार हैं। जिसमें से करीब 3.38 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों को आयुष्मान भारत योजना में लाभार्थी मरीजों को भर्ती कर उन्हें योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। सीएचसी बख्शा के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. जीके सिंह ने बताया कि किसी भी सीएचसी पर मिलने वाली सारी सुविधाएं बख्शा में नि:शुल्क उपलब्ध हैं। डिलीवरी, हाइड्रोसील का ऑपरेशन, डायरिया आदि का इलाज आसानी से हो जाता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत यहां पर अभी तक 32 लोगों का इलाज हुआ है। पुरस्कार मिलने से उत्साह बढ़ा है। ईशा हॉस्पिटल के प्रबंधक डा. रजनीश श्रीवास्तव तथा डा. स्मिता श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नोडल अधिकारी डा. विनय सिंह ने अस्पताल में मरीजों को सारी सेवाएं दी जाती हैं। आयुष्मान भारत के तहत हास्पिटल में 3800 के लगभग मरीजों का इलाज हो चुका हैं। कार्यक्रम में एसीएमओ डा. एसपी मिश्रा, डा. प्रभात कुमार, जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह, जिला शिकायत प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव, राजू यादव, विनोद मौर्या आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें