फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे में ठहरे टिड्डी दल पर दवा का छिड़काव, लाखों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/बरईपार। जिले के विभिन्न गांवों में शनिवार को भी टिड्डी दल आसमान में मंडराते रहे। जिन्हें भगाने के लिए किसान ताली, थाली और घंटी बजाते रहे। महराजगंज के सलामतपुर गांव में शुक्रवार की आधी रात को बगीचे में ठहरे टिड्डी दल पर बक्शा से आई कृषि विभाग की टीम ने फायर ब्रिगेड की मदद से दवा का छिड़काव किया। जिससे लाखों की संख्या में टिड्डियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सलामतपुर गावँ के लोगों ने भारी संख्या में टिड्डादल देखकर कृषि विभाग को सूचना दी। एडीओ एजी चंद्रिका यादव के साथ कृषि विभाग के कर्मचारी मौके पहुंचे और रात में बगीचे में ठहरे टिड्डी दल पर दवा का छिड़काव किया। एडीओ एजी ने बताया कि किसानों को बताया गया है कि टिड्डी दल को गांव में न ठहरने दें। शोर मचाने पर टिड्डी दल नहीं ठहरता। े दिलशादपुर, गौराकलां, गौराखुर्द, पपरी,रेहणा, कंधीकला विरशादपुर, चौखड़ा आदि गावों में रात टिड्डादल देखने को मिला। सलामतपुर गांव में फायर ब्रिगेड की मदद से क्लोरोफोरिफॉस दवा का छिड़काव कर लाखो से अधिक की संख्या में टिड्डियां मार दी गई। ग्रामीणों ने थाली, ताली, टीना आदि के आवाज से टिड्डों को भगाने का भी प्रयास किया। बरईपार इलाके में भी शनिवार की शाम टिड्डियों का दल मडराने लगा तो किसानों ने ताली थाली बजाना शुरू किया जिससे टिड्डी दल सुजानगंज की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें