जौनपुर। रेलवे की ओर से गर्मी में विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर जौनपुर के रास्ते दरभंगा को जाएगी। गाड़ी संख्या 04012 (दिल्ली से दरभंगा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इससे यहां के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। इस गाड़ी में सामान्य, शयनयान (स्लीपर) सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
रेलवे की ओर से चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से रात 07:30 बजे प्रस्थान करेगी लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन जौनपुर सिटी स्टेशन पर 07:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी जंक्शन होते हुए 08:20 बजे दरभंगा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04011 दरभंगा से दिल्ली लिए 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन रात 10:20 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:40 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी। ट्रेन मंडल के वाराणसी जंक्शन पर सुबह 09:05 बजे पहुंचेगी। जौनपुर सिटी स्टेशन पर 10:18 बजे एवं प्रस्थान 10:20 बजे होगी।