फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा तथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू, निकाली गई कलश शोभा यात्रा

Sat, 19 Apr 2025 07:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की शुरूआत के साथ ही माहौल भक्तिमय हो गया। कलश शोभा यात्रा निकाली गई और भक्तों ने उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय बाजार में गया जगन्नाथ पुरी एवं चारों धाम यात्रा पूर्ण होने के फलस्वरुप बाजार निवासी बालमुकुंद बरनवाल के निज निवास पर सात दिवसीय संगीतयि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शनिवार से आयोजित की गई है।

विज्ञापन


 श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो की बाजार के प्रमुख मंदिरों से होती हुई गुदरनाथ नाथ धाम पर जाकर समाप्त हुई।  तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीधाम अयोध्या से पधारे  कथा व्यास पंडित प्रभात जी महाराज, के मुखारविंद से सुनकर कथा प्रेमी भाव विभोर हो गए।

कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास ने उपदेशित किया की श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही लोक परलोक दोनों सुधर जाते हैं। तथा धर्म सम्मत आचरण करना ही मानव धर्म है। इस मौके पर संजय बरनवाल, अजय बरनवाल, राधेश्याम, मानिकचंद, विशाल, भगेलु, रामलाल गुप्ता सहित तमाम श्रोता गण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें