फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से 30 मिनट तक खड़ी रही स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन.........

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ जा रही स्पेशल ट्रेन मंगलवार की सुबह श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब पांच बजे आधे घंटे तक खड़ी रही। सिग्नल खराब होने से ट्रेन को रोकना पड़ा। सिग्नल ठीक करने के बाद सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कोयला लदी एक मालगाड़ी भी 10 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

बोकारो से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ की तरफ जा रही स्पेशल ट्रेन सुबह करीब पांच बजे श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो रेड सिग्नल होने के चलते पूर्वी सिग्नल के पास ही खड़ी हो गई, जबकि उस समय ट्रैक खाली था। किसी दूसरी ट्रेन के आने का समय भी नहीं था। पूर्वी सिग्नल के पास ट्रेन खड़ी होने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली तो उन्होंने छानबीन की। पता चला कि तकनीकी खामियों के कारण सिग्नल रेड हो गया है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना सिग्नल इंजीनियर संजय कुमार को दी। यहां इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेशन में हैं, जिसके चलते सिग्नल इंजीनियर संजय कुमार अकेले ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद खराबी दूर की गई। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के चालक को लिखित रूप ट्रेन रुकने का स्पष्टीकरण दिया। इसके बाद साढ़े 5 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। स्टेशन मास्टर मनोज यादव के मुताबिक सिग्नल में खराबी के चलते स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन को करीब 30 मिनट और उसके पीछे आई कोयला लदी मालगाड़ी को करीब 10 मिनट तक स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास रुकना पड़ा। गड़बड़ी दूर होने के बाद दोनों ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें