केराकत सपा कार्यालय पर संबोधित करतीं सांसद प्रिया सरोज। संवाद
केराकत। विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए मंगलवार को केराकत स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। सपा सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि विधान परिषद की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। दोनों सीटों पर एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी। प्रिया सरोज ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सपा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्व की तरह इस बार भी पूरी ताकत से मेहनत कर सपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा। संचालन पवन मंडल ने किया। बैठक में संजय सरोज, सत्यनारायण यादव, सुरेश यादव, मनोज चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।