फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेंगू के लिए शहर में 33 और गांव में 143 हॉटस्पॉट किए गए चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

डेंगू संक्रमण के लिए पिछले साल चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। पिछले दो साल में जिन क्षेत्रों में संक्रमण हुआ था, उसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 176 हॉटस्पॉट चिह्नित किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 176 हॉटस्पॉट चिह्नित किया है। इसमें शहरी क्षेत्र में 33 और ग्रामीण क्षेत्र में 143 स्थान चिह्नित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा जागरूकता अभियान के तहत अब तक जिले में डेंगू के 5 और मलेरिया के 16 मरीज चिह्नित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने कहा कि सभी सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की जांच जरूर कराएं। ताकि संक्रमण वाले मरीजों को चिह्नित कर उनका उपचार किया जा सके। मलेरिया-डेंगू के मरीज को चिह्नित करने के साथ ही लोगों को बचाव और जागरूक करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में चार-चार कैंप लगाए जाएंगे। इसमें मरीजों को चिह्नित करने के साथ ही लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि डेंगू-मलेरिया का संक्रमण शुरू हो गया है। जांच के दौरान अभी तक डेंगू के 5 और मलेरिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। जिले के 21 ब्लॉकों में 4-4 जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। करीब 10 ब्लॉकों में कैंप लगाया जा चुका है। शेष ब्लॉकों में कैंप लगाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
बीते सालों में मिले डेंगू के मरीज

साल 2022 1160
साल 2023 868
साल 2024 625
साल 2025 125
साल 2026 अब तक 5
बचाव के ये हैं उपाय
एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव करें, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे
सोर्स रिडक्शन, आशा की ओर से फीवर सर्वे
घरों के आसपास सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें
जलभराव न होने दें, नालियों में कूड़ा कचरा न डालें
रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें
कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में एक बार बदल दें
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, खुले बदन न सोएं
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें