फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा समर्थकों ने भाजपा के समर्थन में बोलने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां बाजार में बुधवार की शाम सपा समर्थकों ने भाजपा के समर्थन में बोलने वाले दुकानदार की पिटाई कर दी। इससे दुकानदार घायल हो गया। पीडि़त दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत छह अज्ञात सपा समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अरसियां बाजार निवासी व्यवसायी कामता प्रसाद गुप्ता की बाजार में दुकान है। उसके दुकान पर बुधवार को सपा समर्थकों के बीच वोट को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच व्यवसायी कामता प्रसाद गुप्ता ने भी अपनी पसंद भाजपा को बताया। साथ ही भाजपा को वोट देने की बात कही। बस यही बात सपा समर्थक विनय यादव और अन्य को नागवार गुजरी। इसके बाद इन सपा समर्थकों ने व्यवसायी की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने विनय यादव सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़त व्यवसायी ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर सपा समर्थक विनय यादव सहित छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें