फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः सपा एमएलसी प्रत्याशी व प्रशासन में ठनी, अस्पताल की जमीन पर कब्जे के मामले में सपा ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

Fri, 25 Mar 2022 08:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

हॉस्पिटल के बाहर जेसीबी देखकर सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर जबरन चारदीवारी व हास्पिटल गिराने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन राजनीतिक द्वेषवश कार्रवाई कर रहा है।
 
विज्ञापन
जौनपुर में सपा एमएलसी प्रत्याशी डा. मनोज कुमार यादव के अस्पताल के पास खड़ी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में सपा के एमएलसी प्रत्याशी डा. मनोज कुमार यादव के अस्पताल में नाले की जमीन पर कब्जे का मामला तूल पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जहां सरकार को घेरा है वहीं, प्रशासन भी एक्शन के मूड में आ गया है। सीआरओ रजनीश कुमार राय के मुताबिक अस्पताल की जमीन की रजिस्ट्री ही गलत तरीके से हुई है। 

विज्ञापन


इस मामले में उस समय के लेखपाल और काननूगो के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि जांच में पता चला है कि उक्त जमीन की श्रेणी गलत तरीके से बदल दी गई है। मछलीशहर नगर के पूरा नंदलाल मोहल्ला की नीलिमा सिंह ने 22 मार्च को सीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया।

कहा कि उमाशंकर हास्पिटल के संचालक डा. मनोज कुमार यादव ने टाउन एरिया कार्यालय के बगल पूरा नंदलाल स्थित नाले पर हास्पिटल की चारदीवारी बनवाकर कब्जा कर लिया है। सफाई और जल निकासी न होने से नाले में गंदा पानी भरा रहता है और लोग मच्छरजनित रोगों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

नाले से अतिक्रमण हटाने का था आदेश

सीआरओ ने मछलीशहर एसडीएम ज्योति सिंह व अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौड़ को नाले से अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया था। जिस पर ईओ ने 23 मार्च को डा. मनोज को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। वहीं, एसडीएम ने भी हल्का लेखपाल से नाले की भूमि चिह्नित करने को कहा तथा डा. मनोज यादव को सभी अभिलेखों के साथ कार्यालय में तलब किया।

सपा प्रत्याशी ने हास्पिटल गिराने का आरोप लगाया

इस बीच बृहस्पतिवार को हॉस्पिटल के बाहर जेसीबी देखकर सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर जबरन चारदीवारी व हास्पिटल गिराने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन राजनीतिक द्वेषवश कार्रवाई कर रहा है। मुझ पर पर्चा वापस लेने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है।

55 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया

जौनपुर में सपा एमएलसी प्रत्याशी डा. मनोज कुमार यादव के अस्पताल के पास खड़ी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर सपा ने 55 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया, साथ ही लिखा है कि भाजपा शासन में सरेआम घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला! जौनपुर से सपा के एमएलसी प्रत्याशी डा. मनोज कुमार यादव अपना प्रचार न कर सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। यह घटना बेहद शर्मनाक है। मामले का तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सीआरओ बोले, बंजर जमीन की फर्जी इंट्री कराई गई

सपा के ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। लेखपाल दीपक सिंह से पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। इसमें कई बड़ी बातें सामने आई हैं। सीआरओ ने बताया कि बंजर जमीन की फर्जी इंट्री कराई गई है। वह भी श्रेणी आठ की जमीन का बैनामा पुरानी बाजार निवासी जुलेखा पत्नी यूसुफ द्वारा सरिता देवी पत्नी डा. मनोज के पक्ष में किया गया है।

बैनामा के बाद अपनी खतौनी को बिना किसी आदेश के नियम विरुद्ध तरीके से जमीन को श्रेणी नौ में परिवर्तित करा दिया गया। श्रेणी आठ की जमीन को कोई बेच नहीं सकता है। ऐसे में संबंधित लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही जमीन को पूर्व की स्थिति में लाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें