भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी में सपा सरकार भूमि कब्जा और घोटालों में सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का परीक्षण हो रहा है।
उनके कार्य के अनुसार ही उन्हें दायित्व सौंपा जाएगा। नगर के वाजिदपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन में बुधवार को आयोजित महासंपर्क अभियान कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सौ सदस्यों से सम्पर्क करने वाला व्यक्ति ही सक्रिय सदस्य होगा। अन्यथा की स्थिति में सक्रिय सदस्यता शुल्क दो सौ रुपये वापस कर दिया जाएगा। विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा चुने हुए
कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर जिला सम्पर्क प्रमुख नीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाकेलाल सोनकर, रघुराज सिंह, सोमारू राम, ईश्वरदेव सिंह, शशि मौर्या ने भी
सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सुशील उपाध्याय, नीरज गुप्ता, गिरीश चंद्र यादव, मानिक चंद्र सेठ, सरदार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पुष्पराज, अजित, रंजना सिंह, शैल साहू, किरन श्रीवास्तव, अनुपमा राय, विनय सिंह, राजवीर
सिंह मौजूद थे। इसके पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह का स्वागत जलालपुर, जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं गाजे बाजे के साथ ने किया।