लोक सभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खरका कालोनी स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा के सामने बैठ गए। धरना सभा में पार्टी के अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहाकि केंद्र सरकार सदन में तानाशाही कर रही हैं।
कार्यक्रम की अद्यक्षता कर रहे विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर ने कहाकि कांग्रेस के लोग सरकार के आगे झुकने वाले नही हैं। पार्टी संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।
सत्यवीर सिंह ने कहाकि केंद्र सरकार गरीब और किसाने विरोधी हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार को चैन से काम करने नही दे रही हैं। इस मौके पर गौरव श्रीवास्तव, संदीप यादव, मो. सद्दाम, विवेक यादव, संतोष वर्मा, जितेंद्र शर्मा, मो. अफजाल वर्मा, राजीव सिंह, सुरेंद्र शर्मा, विकास मिश्रा आदि मौजूद थे।