17- जौनपुर के धर्मापुर निवासी सपा के युवा नेता ऋषि यादव से विडियो कांलिंग कर बाद करते सपा के राष्ट्?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को धर्मापुर विकास खंड के मोहिउद्दीनपुर गांव में समाजवादी कुटिया में पढ़ाई करने वाले बच्चों से रूबरू हुए। वीडियो कालिंग के माध्यम से पूर्व सीएम ने उनसे बातें की और भविष्य में आने का वादा भी कर डाला।
सपा के युवा नेता ऋषि यादव ने अपने पैतृक गांव मोहिउद्दीनपुर में समाजवादी कुटिया की स्थापना की है। लॉकडाउन के दिन से ही वह इसी कुटी न सिर्फ गरीबों में राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे बल्कि गांव के गरीब, लाचार बच्चों को शिक्षा से जोड़ रहे हैं। उनकी इस समाज सेवा से प्रभावित होकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व में यहां की कुछ तस्वीरों को ट्वीट किया था। बुधवार को अखिलेश यादव ने ऋषि यादव को वीडियो कॉल किया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने यहां पढ़ाई करने वाले श्वेता निषाद, अंकिता, नेहा विश्वकर्मा, आकाश, आंचल, आनंद निषाद, अमन निषाद, रुखसाना, रेहान भारती आदि से एक-एक कर परिचय लिया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश के भविष्य हैं वह जल्द ही इन बच्चों के लिए कापी, पेन, बैग आदि सामग्री भेजेंगे। बच्चों ने सामूहिक रूप से देश भक्ति गीत, याद आई शहीदों की फिर साथियों, जो मरे हैं मिटे हैं वतन के लिए... सुनाया तो उनकी आंखे नम हो गई। वह 11:55 बजे से 12:03 बजे तक यानी कुल आठ मिनट तक बच्चों से बात किए। सपा प्रमुख ने इस काम के लिए दल के नेता ऋषि यादव की सराहना की। तो ऋषि यादव ने अपने राष्ट्रीय नेता को धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋषि यादव के साथ समाज सेवा से जुड़े उनकी टीम के साथी शुभम, धनुर्धर, सुजीत, छोटू, दिनेश भोनू आदि से भी अखिलेश ने परिचय प्राप्त किया।