जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते समर्थक।
- फोटो : jounpur
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भूकंप आने वाला है तब से मुझे नींद नहीं आती है। लेकिन आप लोग डरे नहीं, असली भूकंप 11 मार्च को आएगा वह भी वीआईपी भूकंप होगा जिसके झटके सिर्फ कांग्रेस के युवराज, सैफई के राजकुमार व उनकी बुआजी को लगेंगे। वह शनिवार को जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज इटाएं बाजार में भाजपा-अपना दल समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी नौजवान मुख्यमंत्री मिला था। लेकिन वह अभ्ाी तक राजनीति सीखने की बात कह रहा है। प्रदेश को राहुल व अखिलेश अपना ट्रेनिंग सेंटर बनाए बैठे हैं। अखिलेश के अनुसार गुजरात के दो गधे उत्तर प्रदेश को मिले हैं जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना है। शीला दीक्षित भी राहुल गांधी के बारे में कह रही थी कि अभी वह बच्चा है। भाषण सपा और बसपा को आड़े हाथो लिया। कहा कि प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफी किया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता राम लखन पटेल व संचालन डॉ अजय सिंह ने किया। इस दौरान जफराबाद के प्रत्याशी डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अवध नरेश वर्मा, मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद,शिव प्रताप शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव लुटूर सिंह , दयाशंकर सिंह, पंकज मिश्र, मौजूद थे।