फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनौरा पंप कैनाल का 2.84 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी है। भाजपा को किसानों की बराबर चिंता रहती है। खेती के बाबत किसानों को सभी संसाधन मुहैया कराने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वह शनिवार को देनुवा गांव स्थित सोनौरा पंप कैनाल के जीर्णोद्धार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से किसानों की मांग थी कि सोनौरा पंप कैनाल का जीर्णोद्धार हो। यह पंप कैनाल ठीक पर किसानों के लिए सिंचाई का सशक्त माध्यम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से देनुआ गांव के सोनौरा पंप कैनाल के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ 84 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पंप कैनाल का जीर्णोद्धार होने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा गांवों के किसान खुशहाल होंगे। पंप कैनाल की मरम्मत होने से नरेंद्रपुर, देनुआ, देवा पट्टी, सलेखन पट्टी, कोडरकला, कोडर खुर्द, बनगांव, सराय गोवर्धन, जमुनीपुर, कुशहा, नेवादा-मुरीदपुर, गिरधरपुर, सेमराहा, गजापुर, बलीपुर प्रथम, बलीपुर द्वितीय, खालिसपुर, मोलनापुर, करनपुर आदि गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। किसानों की समस्या को देखते हुए कैनाल के मरम्मत के लिए सरकार ने सहमति दे दी है। लघु डाल नहर के अधिशासी अधिकारी आरके पांडेय, सहायक अभियंता सर्वेश पटेल तथा सहायक अवर अभियंता सर्वेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें