कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीएम मनीष वर्मा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिया।
उप निदेशक कृषि जयप्रकाश को निर्देश दिया कि प्रत्येक किसान दिवस पर कृषि के विशेषज्ञों को बुलाया जाए और कृषि से संबंधित नई योजनाओं एवं तकनीकी के संबंध में जागरूक किया जाए। धान की रोपाई होनी है, जिसके लिए पानी और खाद की उपलब्धता कराई जा रही है। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो किसान तत्काल उपनिदेशक कृषि को अवगत कराएं। अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि रोस्टर के हिसाब से पानी नहरों में उपलब्ध कराएं। किसान के द्वारा अवगत कराया गया कि केराकत के मस्तवाकला गांव में ट्यूबवेल पिछले एक साल से खराब है। जिसे डीएम ने ठीक कराने के निर्देश दिए। रामपुर (गढ़वारा) में 10 हेक्टेयर भूमि पर हरे चारे बोए जाने का अनुरोध डीएम से किया गया, जिस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सुरेश कनौजिया, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ,अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी हुड्डा सिद्दीकी मौजूद रहे।