जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कुल्हनामऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मशीनें बंद मिलीं। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम के पूछने पर ए-टू-जेड कंपनी के निशांत रघुवंशी ने बताया कि बरसात में बिजली एवं कूड़ा गीला होने की समस्या कारण मशीनें बंद हैं। इस पर डीएम ने आगाह किया प्लांट की मशीनें लगातार चलती रहनी चाहिए। ताकि अधिक से अधिक कूड़े का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने सीआरओ राजकुमार द्विवेदी को निर्देशित किया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरा लगवाएं और उसकी मॉनिटरिंग कराएं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को डीएम ने निर्देशित किया है कि शहर से निकलने वाले कूड़े का नियमित रूप से उठान कराएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को आगाह किया कि शहर में कहीं भी कूड़ा दिखने न पाए।