फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत्तूपुर गांव के मिट्टी और पानी की शुरू हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के फत्तूपुर कला गांव में विकलांग मिले लोगों की जांच के लिए टीम लोगों के ब्लड का सैंपल लेने के साथ ही वहां की मिट्टी पानी की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली को भेजेगा। जांच के लिए बीएचयू की टीम एक सप्ताह पहले फत्तपुर गांव पहुंची थी। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक के नेतृत्व में टीम ने गांव से दिव्यांग लोगों के ब्लड का सैंपल लेने के साथ ही गांव की मिट्टी और पानी का भी सैंपल इकट्ठा किया था।
विज्ञापन

फत्तूपुर गांव से स्वास्थ्य टीम के लौटने के बाद गांव वालों की निगाह भी जांच रिपोर्ट पर टिकी है। गांव के लोग भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर गांव के बच्चे स्वस्थ पैदा होते हैं लेकिन आठ साल बीतने के बाद उनमें दिव्यांगता कैसे आ जाती है। किसी के हाथ की हड्डी टेढ़ी हो जाती है तो किसी का पैर टेढ़ा हो जाता है। एसीएमओ डा. राजीव कुमार यादव ने बताया कि बीएचयू की स्वास्थ्य टीम के सैंपल लेकर लौटने के बाद से गांव के लोगों में काफी उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि स्वास्थ्य टीम के पहल के बाद गांव के लोगों को विकलांगता से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएचयू की स्वास्थ्य टीम जो रिपोर्ट भेजेगी, वहीं रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली को प्रेषित करेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही दिव्यांग लोगों का इलाज भी शुरू किया जाएगा। रिपोर्ट की बता दें कि इस गांव में 10 से अधिक लोग शारीरिक रूप से विकलांग है। इनकी जांच स्वास्थ्य विभाग कर रही है। गांव के लोगों की निगाह चिकित्सकों के रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें