फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और राष्ट्र का निर्माता हैं शिक्षक

Tue, 06 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की तरफ से सोमवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मानित शिक्षक और छात्र। 
विज्ञापन
 डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को सोमवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक  समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है।
विज्ञापन


 पूर्वांचल विश्वविद्यालय परसिर में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मेहनत के बल पर प्रतिभाओं को तैयार करता है।  इस मौके पर डा. अजय द्विवेदी डा. राजेश शर्मा.. एसपी तिवारी, अंकिता श्रीवास्तव, रीमा यादव, पवन सिंह आदि रहे।

टीडी कालेज में प्राचार्या डा.माधुरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित   समारोह में वक्ताओं ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौक पर डा. आलोक सिंह, डा. केडी सिंह, डा. शैलेंद्र सिंह, डा. डीबी मिश्र, डा.वीके त्रिपाठी, डा. विक्रम प्रताप सिंह आदि थे। राज कालेज में प्राचार्य डा. एसपी ओझा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


मोहम्मद हसन इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। नगर पालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। होली चाइल्ड एकेडमी में प्रधानाचार्य नीलम सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया।

संस्कृति शिक्षक कल्याण समिति की ओर से रासमंडल में शिक्षक दिवस मनाया गया। संघ के अध्यक्ष राधेकृष्ण तिवारी ने अवकाश प्राप्त शिक्षक ब्रहमदेव शुक्ल  सहित पंद्रह शिक्षकों को सम्मानित किया।  शकुंतला सेंट्रल एकेडमी में निदेशक अवनीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया।  

राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में प्राचार्य डा. पीके सिंह ने शिक्षक और कर्मचारियों को सम्मानित किया।  माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षक नेता  पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर रमेश सिंह  डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह आदि थे। जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने आभार जताया।

सिकरारा :  मां शारदा बालिका इंटर कालेज खानापट्टी में प्रधानाचार्य शरद सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, विरहदपुर, सादात बिंदुली में शिक्षक दिवस मनाया गया। करंजाकला: एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य डा. मधुलिका सिंह ने डा. सर्व पल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।

हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. वंदना सिंह और पूनम पांडेय ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कायस्थ कल्याण समिति की ओर से शास्त्री कांवेंट स्कूल कालीकुत्ती में प्रदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया।

मां दुर्गा इंटर कालेज सिद्दीकपुर में प्रधानाचार्य अशोक सिंह, जेंस जांस स्कूल में फादर हेनरी अंद्रादे, एसबीएस कालेज में प्रधानाचार्य आनंद सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सेंट मैरी स्कूल में प्रधानाचार्य रविद्र प्रताप सिंह प्रबंधक दिनेश गुप्त की देखरेख में शिक्षक दिवस मनाया गया।

मीरगंज: यूनियन बैंक आफ इण्डिया की ओर से प्रा.वि. भिदुना के प्रधानाध्यापक प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। नागरिक इण्टर कालेज जंघई में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संन्तोष कुमार सिंह व शिक्षक राकेश कुमार पाण्डे की मौजूदगी में शिक्षक दिवस मनाया गया।

प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी ने आभार जताया। सुईथाकला: विकासखन्ड सभागार में शिक्षक कल्याण समित की ओर से शिक्षक दिवस जिला समन्वयक कृपाशंकर पान्डेय ने अवकाश प्राप्त संतोषी पान्डेय, दुर्गावती सिंह समेत छह शिक्षकों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट किया।

अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मिश्रा ने की। मुंगराबादशाहपुर: विधायक सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता में सटंवा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक दिवस मनाया गया।  इसके पूर्व नौ अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।  खुटहन: बीआरसी में राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने 24 अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रूद्र प्रताप यादव रहे। गौराबादशाहपुर: पिलखिनी के सुधाकर महिला विद्यालय, सेन्ट जेवियर, उमानाथ सिंह शिक्षण संस्थान, बीडी इंटर कालेज, ग्रामोदय इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें